js_composer domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home2/vokunju1/public_html/vinayexpress.in/wp-includes/functions.php on line 6170राजधानी जयपुर में मंगलवार सुबह से ही धूप-छांव का दौर चला। दोपहर बाद मौसम बदला। करीब 4 बजे बादलों ने डेरा जमा लिया। चारों ओर अंधेरा छा गया। तेज आंधी चलने लगी। गरज-चमक के साथ तेज बारिश का दौर शुरू हुआ।
दोपहर बाद यूं बदला मौसम
कोटा में मंगलवार दोपहर तक तीखी धूप ने लोगों को परेशान किया। शाम होते-होते अचानक बादल छा गए। फिलहाल गर्मी से कोई राहत नहीं हैं। वहीं, पाली जिले के कई इलाकों में हल्की बारिश हुई। अजमेर में भी दोपहर तक सूरज की तेज धूप ने लोगों को परेशान किया। बाद में अचानक बादल छाए और ठंडी हवाएं चलने लगीं। दोपहर 12 बजे करीब हल्की बूंदाबांदी हुई। इससे मौसम सुहावना हो गया और लोगों को गर्मी से भी राहत मिली। उदयपुर में बादल छाने लगे हैं।
राजस्थान में पश्चिमी चक्रवात के प्रभाव से आए अंधड़, बारिश और ओलावृष्टि का असर राज्य के किसानों पर पड़ सकता है। मौसम विभाग ने राज्य के पश्चिमी के साथ-साथ पूर्वी हिस्से में भी मौसम बिगड़ने की चेतावनी जारी की है। कुछ जिलों में तो इसका असर बादल छाने के साथ दिखने भी लगा है। मौसम विभाग की इस चेतावनी से अब पूर्वी राजस्थान के किसानों की चिंता बढ़ गई है, क्योंकि यहां अभी भी खेतों में सरसों, गेहूं सहित अन्य फसलें तैयार खड़ी हैं, जबकि कई जगह फसलें कटने के बाद खुले में पड़ी हैं।
इन 17 जिलों का बिगड़ सकता है मौसम
मौसम विभाग के मुताबिक, मंगलवार को पश्चिमी राजस्थान में जैसलमेर, बीकानेर, श्रीगंगानगर और जोधपुर के कुछ एरिया में तेज आंधी के साथ बारिश आ सकती है। मौसम का यही रूप जयपुर, भरतपुर, अलवर, सीकर, झुंझुनूं, दौसा, जयपुर, करौली, धौलपुर, कोटा, सवाईमाधोपुर, चूरू, नागौर, पाली, अजमेर समेत कई जिलों में देखने को मिल सकता है। इन जिलों में 30-40 किलोमीटर की गति से तेज आंधी चलने के साथ बादल छाने और कहीं-कहीं बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की गई है।
जैसलमेर में अंधड़ से मची तबाही, प्रशासन ने जारी किया अलर्ट
पश्चिमी राजस्थान के अंतिम जिले जैसलमेर में सोमवार देर रात आए बवंडर ने जमकर तबाही मचाई। यहां खेतों में पड़ी फसलें तबाह हो गई। पेड़, बिजली के पोल गिर गए, जिससे बिजली सप्लाई प्रभावित हो गई। मौसम विभाग ने आज भी यहां तेज आंधी आने की चेतावनी जारी की है, जिसे देखते हुए जिला प्रशासन ने अलर्ट जारी किया है।
]]>
शिकायतकर्ता ने ACB बताया था कि घड़साना में जल योजना की मोटर बाइडिंग, पंप रिपेयर और स्टार्टर रिपेयर संबंधित विभिन्न कार्य अप्रैल 2020 में किए थे। इसके बिल विभाग में पेश किए गए थे। पहले पास किए गए बिलों और अंतिम बिल के 60 हजार रुपए का भुगतान कराने के लिए ऑफिस असिस्टेंट बाबूलाल बुडानिया ने JEN अमरजीत सिंह के लिए 20 हजार रुपए की मांगी।
ACB ने 21 मार्च को मामले का सत्यापन करने के बाद मंगलवार को ट्रैप की कार्रवाई को अंजाम दिया। इस दौरान ऑफिस असिस्टेंट बाबूलाल बुडानिया ने ठेकेदार को अपने आवास पर बुलाकर रिश्वत की राशि ली। यहां ACB ने उसे रंगे हाथ गिरफ्तार किया। रिश्वत के मामले में अमरजीत सिंह की लिप्त पाया गया। मौके पर कार्रवाई जारी है। दोनों के पास मौजूद दस्तावेज भी खंगाले जा रहे हैं।
]]>खोखर गांगवा मोड़ पर सुबह करीब 9:30 बजे ट्रक और बस की भिड़त हो गई। बस कुचामन जा रही थी। जिसमें ज्यादातर छात्र थे। घटना के बाद मेगा हाईवे पर 2 किलोमीटर लंबा जाम लग गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने हालात संभाले। इसके बाद जाम खुलवाया।
ग्रामीणों में आक्रोश, टोल कंपनी पर मुकदमा दर्ज करने की मांग
हादसे से आक्रोशित ग्रामीणों का कहना है कि यहां स्थित टोल कंपनी पर मुकदमा दर्ज किया जाना चाहिए। क्योंकि, एक नेता के दौरे के दौरान कंपनी ने सड़क पर डामर डाल दिया था। इससे सड़क पर फिसलन बढ़ गई। हमेशा हादसे का डर बना रहता है। हालांकि, किस नेता के लिए कंपनी ने ऐसा किया यह पता नहीं चल पाया है।
घायलों के परिजन मौके पर पहुंचे
घायलों को अस्पताल में इलाज जारी है। वहीं, गंभीर घायलों को हायर सेंटर रेफर किया जा रहा है। हादसे की सूचना मिलने पर घायलों के परिजन भी बड़ी संख्या में मौके पर पहुंचे।
घटना गांव भाकरोद के पास स्थित नागौर जोधपुर रोड की है। जहां तेज रफ्तार ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया। दोनों नागौर रेफर कर दिया गया। इस दौरान एक की मौत हो गई। वहीं, दूसरे का इलाज जारी है। मृतक के शव को नागौर जेएलएन अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है।
फिलहाल दोनों मृतकों की शिनाख्त नहीं हो सकी है। ट्रक मालिक से संपर्क कर दोनों की पहचान की जा रही है। ट्रक हरियाणा का बताया जा रहा है।
सड़क मार्ग पर जाम लगा
हादसे के बाद नागौर जोधपुर रोड पर जाम की स्थिति बन गई, जिसे मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रक को हटाकर खुलवाया।
]]>विनय एक्सप्रेस न्यूज़ बीकानेर। जिला कलक्टर नमित मेहता ने कोविड वैक्सीनेशन में और अधिक गति लाने के निर्देश दिए हैं। मंगलवार को कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में उन्होंने कहा कि वर्तमान में जिले में लगभग पौने दो लाख लोगों का वैक्सीनेशन किया जा चुका है। इसमें और अधिक गति लाई जाए तथा प्रतिदिन 20 हजार लोगों के टीका लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया जाए। उन्होंने कहा कि ऐसे लोग जिन्होंने वैक्सीनेशन का पहला डोज लगवा लिया तथा दूसरा टीका अभी तक नहीं लगाया है, वे 4 से 8 सप्ताह के मध्य अपने नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में पहुंचकर यह टीका जरूर लगवाएं। चिकित्सा विभाग को भी इसकी सतत माॅनिटरिंग तथा वैक्सीनेशन के लिए जागरुकता की गतिविधियां चलाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ट्रेन के अलावा बस और वायु मार्ग से जिले में आने वाले प्रवासियो के सैम्पल भी लिए जाएं। ऐसे सभी लोगों पर नजर रखी जाए तथा कोरोना पाॅजिटिव पाए जाने वाले क्षेत्रों में आवश्यकता के हिसाब से बेरिकेड्स भी लगाए जाएं। उन्होंने कहा कि आमजन के जीवन की रक्षा सर्वोपरि है। इसमें किसी भी स्तर पर कमी नहीं रहे। बैठक में अतिरिक्त जिला कलक्टर (नगर) अरुण प्रकाश शर्मा, उपखण्ड अधिकारी मीनू वर्मा, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. सुकुमार कश्यप, डाॅ. संजय कोचर, डाॅ. नवल गुप्ता, जिला महामारी विशेषज्ञ नीलम प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे।
]]>