भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष हिमांशु शर्मा आज रहे बीकानेर प्रवास पर

विनय एक्सप्रेस समाचार बीकानेर। भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष हिमांशु शर्मा, भाजयुमो के राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य देव किशन मारू के पिताजी स्वर्गीय श्री कानमल मारू को श्रद्धांजलि देने गंगाशहर स्थित उनके निवास पर गए। शर्मा ने पुष्पांजलि कर पुण्यात्मा के लिए शांति की प्रार्थना की। प्रदेशाध्यक्ष हिमांशु शर्मा ने देव किशन मारू और उनके परिजनों से मिल कर उन्हें ढांढस बंधाया। कानमल जी का देहांत लंबी बीमारी के चलते 29 दिसम्बर को बीकानेर में हो गया था।

इस दौरान भाजयुमो शहर जिलाध्यक्ष वेदव्यास, बीकानेर देहात जिलाध्यक्ष जसराज सिंवर, प्रदेश सह कार्यालय मंत्री अमित भारद्वाज, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राजू धेतरवाल सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहें।