युवा असफलता से हताश न होकर प्रेरणा लेकर करें कठिन परिश्रम: परमार

विनय एक्सप्रेस समाचार, भरतपुर। नेहरू युवा केन्द्र द्वारा भारत सरकार के विश्व पटल पर भारत के अभ्युदय के लिए जी-20 वसुधैव कुटम्बकम् थीम पर जिला स्तरीय युवा पडोस युवा संसद का उपखण्ड अधिकारी भरतपुर देवेन्द्र परमार के मुख्य आतिथ्य में स्वामी विवेकानंद एवं मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर शुक्रवार को जसवंत विद्या भवन में शुभारम्भ किया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि परमार ने युवाओं को स्वामी विवेकानंद के मूल मंत्र ‘उठो जागो एवं भागो‘ से पे्ररणा लेकर उद्देश्य निर्धारित कर नियमित रूप से अध्ययन के माध्यम से उद्देश्य प्राप्ति तक निरंतर प्रयासरत रहें। उन्होंने कहा कि जीवन में असफलता से हताश न होकर हमें और कठिन परिश्रम करने के लिए पे्ररित करती है। उन्होंने कहा कि युवाओं को नौकरी की ओर भागने के बजाय हमें अन्य युवाओं को नौकरीदाता के रूप में प्रतिस्थापित करना होगा। उन्होंने कहा कि युवाओं को शिक्षा के साथ-साथ खेलों में भी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करना चाहिये जिससे शिक्षा के साथ ही खेलों के माध्यम से केन्द्र एवं राज्य सरकार द्वारा खेल कोटे में नौकरियां प्रदान की जाती हैं।
मुख्य अतिथि परमार ने कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को जल संरक्षण एवं उपयोगिता सम्बंधी शपथ दिलायी।
कार्यक्रम के मुख्य वक्ता एवं राजकीय कृषि महाविद्यालय के डीन डाॅ. उदयभान सिंह ने मोटे अनाज के उपयोग से रोगांे से बचाव विषय पर उद्बोधन देते हुए कहा कि केन्द्र सरकार द्वारा भारत के जलवायु एवं भौगोलिक परिस्थितियों को दृष्टिगत रखते हुए मोटे अनाज के उत्पादन पर विशेष जोर दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि देश में 2018 को पहली बार मोटा अनाज वर्ष के रूप में मनाया गया। उन्होंने मोटे अनाज के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि इस श्रेणी में ज्वार, बाजरा, रागी, कंगानी, कूटू आते हैं। उन्होंने कहा कि राजस्थान में जल की कमी एवं भौगोलिक परिस्थितियों के आधार पर देश में सबसे ज्यादा मोटे अनाज का उत्पादन करने वाले राज्य के रूप में पहला स्थान है। उन्होंने कहा कि मोटे अनाज के रूप में बाजरा में 11.60 प्रतिशत प्रोटीन सहित खनिज, कैल्शीयम, विटामिन आदि भी पर्याप्त रूप में पाये जाने के कारण सुपर फूड के रूप में पहचान बनायी है। इसके आने से डायबिटिज, हायपरटेंशन, जोड़ों के दर्द, एनिमिया सहित अनेक रोगांे में फायदेमंद होकर व्यक्ति को शारीरिक एवं मानसिक रूप से मजबूत बनाता है।
कार्यक्रम में संदर्भ व्यक्ति जसवंत विद्यालय के प्राचार्य सुरेश चंद डागुर ने जी-20, वाई-20 विषय पर प्रकाश डालते हुए कहा कि एशियाई एवं यूरोपीय के 19 देशों ग्रुप जी-20 द्वारा क्षेत्र के आर्थिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, राजनैतिक मुद्दों पर विचार कर उनके समाधान के लिए प्रयास किये जाते हैं।
कार्यक्रम में संदर्भ व्यक्ति जसवंत विद्या भवन समिति के प्रबंधक रजत आर्य ने युवाओं के सामाजिक स्तर में सुधार के सम्बंध में सुझाव व्यक्त किया। संदर्भ परसन व्याख्यता राजनैतिक शास्त्र डाॅ. दीपिका चैधरी ने वसुधैव कुटुम्बकम विषय पर युवाओं की आधुनिक कार्यशैली में बदलाव कर सामाजिक सरोकारों से जुड़ने का आहृवान किया तथा उन्हें उद्देश्यपूर्ण जीवन जीने के सम्बंध में विस्तार से जानकारी देते हुए संवेदनशील होकर देश के विकास में भागीदारी निर्वहन करने को कहा। कार्यक्रम में अनिल कुमार भी संदर्भ व्यक्ति के रूप में अपने सुझाव व्यक्त किये।
कार्यक्रम में विद्यालय की छात्राओं द्वारा पधारो म्हारे देस पर आधारित विभिन्न गीतों पर सामुहिक नृत्य प्रस्तुत किया। मुख्य अतिथि द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाली छात्राओं को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन कवि जयकुमार ने किया एवं नेहरू युवा केन्द्र के कार्यक्रम अधिकारी जगदीश डागुर ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया एवं उपनिदेशक सुनील राणा ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कार्यक्रम पर प्रकाश डाला।
कार्यक्रम में नेहरू युवा केन्द्र के सेवर ब्लाॅक काॅर्डिनेटर दौलत शर्मा, उत्तम सिंह एवं जसवंत विद्या भवन समिति के पदाधिकारी, शिक्षक एवं लगभग एक हजार युवाओं ने भाग लिया।