मुख्यमंत्री ने दी प्रस्ताव को मंजूरी भीलवाड़ा में नवीन उप तहसील टोंकरवाड तथा सुवाणा का सृजन

अशोक गहलोत, मुख्यमंत्री राजस्थान

विनय एक्सप्रेस समाचार, भीलवाड़ा। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने भीलवाड़ा जिले के टोंकरवाड तथा सुवाणा को नवीन उप तहसील बनाने के प्रस्ताव को स्वीकृति दी है। श्री गहलोत के इस निर्णय से लोगों को स्थानीय स्तर पर ही राजस्व कार्यों के निस्तारण में सुगमता होगी। नवीन उप तहसील टोंकरवाड में 4 भू-अभिलेख निरीक्षक वृत्त, 15 पटवार मण्डल तथा 42 राजस्व ग्राम और नवीन उप तहसील सुवाणा में 3 भू-अभिलेख निरीक्षक वृत्त, 10 पटवार मण्डल, 35 राजस्व ग्राम शामिल होंगे।


उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री ने वर्ष 2022-23 के बजट में प्रशासनिक सुदृढीकरण की दृष्टि से प्रदेश में प्रशासनिक इकाइयों के विस्तार संबंधी घोषणा की थी। मुख्यमंत्री ने नियमों में शिथिलता देते हुए यह स्वीकृति प्रदान की है।