विनय एक्सप्रेस

The Vinay Express Newsroom • Quality Broadsheet

News

बीकानेर पुलिस की कार्यवाही: 40 लाख रुपए की कीमत वाले चोरी हुए 190 मोबाइल किए बरामाद

विनय थानवी||अपडेट: 2 अक्टूबर 2024|1 मिनट पढ़ें
बीकानेर पुलिस की कार्यवाही: 40 लाख रुपए की कीमत वाले चोरी हुए 190 मोबाइल किए बरामाद
विनय एक्सप्रेस समाचार, बीकानेर | जिला पुलिस ने ऑपरेशन ट्रैक डाउन में अब तक गुम हुए 190 मोबाइल बरामद किए हैं, जिनकी कीमत करीब 40 लाख - रुपए है। एसपी कावेन्द्र सिंह सागर  ने बताया कि पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार सीईआईआर पोर्टल पर दर्ज गुम मोबाइल के संबंध में विशेष अभियान में साइबर सेल की टीम व पुलिस थानों में 190 मोबाइल बरामद किए गए हैं। इनकी अनुमानित कीमत 40 लाख रुपए है। गुम हुए ज्यादातर मोबाइल बुजुर्ग, महिलाओं, विद्यार्थियों व मजदूरों के हैं। जिले में कई लोगों के मोबाइल गुम होने की शिकायत थानों, दूरसंचार विभाग के ऑनलाइन पोर्टल सीईआईआर व साइबर सैल में लगातार प्राप्त हो रही थी। इनकी बरामदगी के लिए 13 सितंबर से 30 सितंबर तक विशेष अभियान चलाया गया। बीकानेर पुलिस ने आमजन से अपील की है कि मोबाइल फोन गुम होने पर दूरसंचार विभाग का ऑनलाइन पोर्टल Ceir.gov.in पर शिकायत दर्ज करें। साइबर फ्रॉड होने पर cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज करें या हेल्पलाइन नम्बर 1930 या जिला बीकानेर के हेल्पलाइन नम्बर 7877045498 पर सम्पर्क कर अपनी शिकायत दर्ज करावें।

शेयर करें: