विनय एक्सप्रेस

The Vinay Express Newsroom • Quality Broadsheet

Breaking News

नागौर: अमित डेंटल क्लिनिक का जन संपर्क अधिकारी मनीष जैन ने किया अवलोकन

विनय थानवी||अपडेट: 8 जून 2026|1 मिनट पढ़ें
नागौर: अमित डेंटल क्लिनिक का जन संपर्क अधिकारी मनीष जैन ने किया अवलोकन

विनय एक्सप्रेस, समाचार, नागौर।  नागौर के प्रसिद्ध अमित डेंटल क्लिनिक का शनिवार को जन संपर्क अधिकारी ने दौरा किया। इस अवसर पर क्लिनिक के संचालक डॉ. अमित पुरोहित ने उनका हार्दिक स्वागत किया। डॉ. पुरोहित ने जन संपर्क अधिकारी को क्लिनिक द्वारा प्रदान की जाने वाली दंत रोग संबंधी सेवाओं के साथ-साथ एस्थेटिक कॉस्मेटिक्स और इम्प्लांट्स से जुड़ी उन्नत सुविधाओं की विस्तृत जानकारी दी। इस दौरान बीकानेर से आए पत्रकार विनय थानवी और योगेश खत्री भी उपस्थित रहे। क्लिनिक की अत्याधुनिक तकनीकों और मरीजों को दी जाने वाली गुणवत्तापूर्ण सेवाओं की सराहना करते हुए जन संपर्क अधिकारी ने डॉ. पुरोहित और उनकी टीम के प्रयासों की प्रशंसा की। अमित डेंटल क्लिनिक नागौर में दंत चिकित्सा के क्षेत्र में अपनी उत्कृष्ट सेवाओं के लिए जाना जाता है और यह दौरा इसकी लोकप्रियता और विश्वसनीयता को और मजबूत करता है।  

शेयर करें: