अनएकेडमी बीकानेर सेंण्टर के स्टूडेण्ट्स ने नीट परीक्षा परीणाम में मचाई धूम : 25 विद्यार्थी हूए नीट मे चयनित

विनय एक्सप्रेस समाचार, बीकानेर।कांता खतुरीया कॉलोनी में पजाब नेशनल बैंक के पास स्थित राष्ट्रीय स्तर का शिक्षण संस्था अनएकेडमी के बीकानेर सेंटर के विद्यार्थियों ने नीट 2025 की प्रतियोगी परीक्षा परीणाम में धूम मचा दी है इस वर्ष कठिन परीक्षा के बावजूद भी संस्थान से कुल 25 विद्यार्थियों का नीट में चयन हुआ है । संस्थान के अकादमिक निदेशक जुगल सिह चारण ने बताया कि बच्चां की मेहनत एवं अनुभवी शिक्षकों की लगन से आज अनएकेडमी के बीकानेर सेण्टर से सुखद परीणाम देखने को मिल रहा है।