विनय एक्सप्रेस

The Vinay Express Newsroom • Quality Broadsheet

News

जिला स्तरीय जनसुनवाई गुरुवार को, सतर्कता समिति की बैठक पश्चात होगा आयोजन

विनय थानवी||अपडेट: 8 जून 2026|1 मिनट पढ़ें
जिला स्तरीय जनसुनवाई गुरुवार को, सतर्कता समिति की बैठक पश्चात होगा आयोजन
विनय एक्सप्रेस समाचार, बीकानेर। जिला कलक्टर श्रीमती नम्रता वृष्णि की अध्यक्षता में जिला स्तरीय जनसुनवाई गुरुवार प्रातः 11 बजे कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित की जाएगी। जनसुनवाई का आयोजन सतर्कता समिति की बैठक के उपरांत किया जाएगा। सहायक निदेशक (लोक सेवाएं) सुमन शर्मा ने बताया कि जिला कलेक्टर के निर्देश अनुसार संबंधित अधिकारियों को पूर्व में आयोजित जनसुनवाई में प्राप्त परिवादों और आवश्यक सूचनाओं के साथ निर्धारित दिनांक और समय पर उपस्थित रहने के लिए निर्देशित किया गया है।

शेयर करें: