विनय एक्सप्रेस

The Vinay Express Newsroom • Quality Broadsheet

News

दहेज हत्या की आशंका पर पीड़ित पक्ष ने पुलिस थाने में दर्ज करवाई रिपोर्ट, पढ़े समाचार

विनय थानवी||अपडेट: 8 जून 2026|2 मिनट पढ़ें
दहेज हत्या की आशंका पर पीड़ित पक्ष ने पुलिस थाने में दर्ज करवाई  रिपोर्ट, पढ़े समाचार
विनय एक्सप्रेस समाचार बीकानेर।गंगाशहर थाना क्षेत्र में दहेज हत्या का मामला सामने आया है। मृतका के भाई ने पुलिस को रिपोर्ट दी है कि उसकी बहन को दहेज के लिए परेशान किया जाता था। उसे बाइक से धक्का देकर गिराया भी गया। इलाज के दौरान पीबीएम हॉस्पिटल में उसकी मौत हो गई। पुलिस रिपोर्ट के अनुसार खारी चारनान वार्ड नंबर एक निवासी मुरारीलाल शर्मा ने दहेज हत्या का मामला दर्ज करवाया है। रिपोर्ट में कहा कि उसकी बहन सरस्वती की मृत्यु संदिग्ध है। शादी के समय उसकी बहन के ससुराल वालों को काफी सामान दिया गया था। इसके बाद भी उसे परेशान किया जाता था। आरोप है कि पिछले दिनों ससुराल वाले उसे डॉक्टर को दिखाने के बहाने बाइक पर लेकर गए थे। रास्ते में उदयरामसर-आंबासर रोड पर रेलवे लाइन के पास उसे बाइक से धक्का देकर गिरा दिया। उसके गंभीर चोट लगी। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। भाई ने आरोप लगाया कि साल 2019 में शादी के बाद से दहेज के लिए लगातार परेशान किया जाता रहा है। भाई की रिपोर्ट पर पुलिस ने आंबासर निवासी अशोक पाणेचा उर्फ लालूराम, जमना देवी पत्नी बजरंगलाल, मांगीलाल, सरोज पत्नी मांगीलाल, सुमित्रा पुत्री बजरंगलाल, श्रवण उपाध्याय व श्याम सुंदर के खिलाफ एफआईआर दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है।

शेयर करें: