विनय एक्सप्रेस

The Vinay Express Newsroom • Quality Broadsheet

News

डॉ. राजेंद्र शर्मा को मिली मनोविज्ञान में डॉक्टरेट की उपाधि

विनय थानवी||अपडेट: 8 जून 2026|1 मिनट पढ़ें
डॉ. राजेंद्र शर्मा को मिली मनोविज्ञान में डॉक्टरेट की उपाधि
विनय एक्सप्रेस समाचार, बीकानेर।पीपल फोरम ऑफ़ इंडिया भारत सेवक समाज के तत्वाधान में अमेरिका की GHP यूनिवर्सिटी ऑफ़ डेलावेयर स्टेट की तरफ से उन्हें पिछले 10 वर्षो में शिक्षा एंव मनोविज्ञान के क्षेत्र में किये गये नवाचरों एंव sucide is not the solution national campaign में सहभागिता के चलते प्रत्यक्ष एंव अप्रत्यक्ष रूप से कई जीवन को नयी दिशा देने का प्रेरणादायी काम करने पर उन्हें ये उपाधि प्रदान की गयी| राजेंद्र गवर्नमेंट के NCS पोर्टल पर रजिस्टर्ड कॉउंसलर हैँ, साथ ही आर्मी स्कूल में शिक्षक के तौर पर आर्मी पर्सन के बच्चों का भविष्य संवार रहे हैँ | हाल ही में शिक्षक रत्न पुरस्कार से सम्मानित हुए हैँ | सामाजिक सदभाव के कई संघठनो से जुड़कर अपने समाज एंव राष्ट्र प्रति दायित्व निभा रहे हैँ |

शेयर करें: