विनय एक्सप्रेस

The Vinay Express Newsroom • Quality Broadsheet

News

नहीं रही सामाजिक कार्यकर्ता लक्ष्मी देवी व्यास

विनय थानवी||अपडेट: 8 जून 2026|1 मिनट पढ़ें
नहीं रही सामाजिक कार्यकर्ता लक्ष्मी देवी व्यास
विनय एक्सप्रेस समाचार बीकानेर/ जयपुर। आज  रात्रि 10:30 बजे प्रसिद्ध सामाजिक कार्यकर्ता और अजित फाउंडेशन की मार्गदर्शक लक्ष्मी देवी व्यास का देवलोकगमन हो गया। वे पद्म अवॉर्ड से सम्मानित श्री विजय शंकर व्यास की धर्मपत्नी थीं। लक्ष्मी देवी ने किशोरी बालिकाओं को सशक्त बनाने के लिए अजित फाउंडेशन के माध्यम से अतुलनीय कार्य किया। श्रीमती  व्यास लंबे समय तक अजीत फाउंडेशन की उपाध्यक्ष रही। उनके निधन से सामाजिक कार्यक्षेत्र में अपूरणीय क्षति हुई है।

शेयर करें: