व्यास पूर्णिमा पर महागणपति साधना पीठ में विशेष पूजन और यज्ञ का हुआ आयोजन

विनय एक्सप्रेस समाचार, बीकानेरमुरलीधर व्यास कॉलोनी स्थित महागणपति साधना पीठ में गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर व्यास पूर्णिमा का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर परंपरागत रूप से व्यास पंचक, श्री कृष्ण पंचक और भाष्यकार भगवान शंकर के पंचक मंडल पूजन का विशेष अनुष्ठान संपन्न हुआ। यह कर्मकांड पिछले दस वर्षों से पीठ के आचार्य श्री नितेश महाराज के मार्गदर्शन में निरंतर किया जा रहा है।
पंडित नितेश व्यास (एस्ट्रो भा)
आचार्य नितेश महाराज के गुरु मुख से प्राप्त विधान के अनुसार, वेद व्यास जी के मंत्रों का जाप किया गया। इस विशेष पूजन में हस्तरेखा विशेषज्ञ पंडित सुशील जी, कर्म विपाक के विद्वान स्वरूप जोशी, कर्मकांड मर्मज्ञ आशीष व्यास, कैलाश सुथार सहित अन्य साधकों ने सहभागिता की। पूजन के पश्चात श्री अर्चन के साथ भक्तों में प्रसाद का वितरण किया गया। यह आयोजन गुरु-शिष्य परंपरा के प्रति श्रद्धा और आध्यात्मिक जागरूकता को बढ़ाने का प्रतीक रहा। महागणपति साधना पीठ में इस तरह के धार्मिक अनुष्ठान न केवल आध्यात्मिक उन्नति के लिए महत्वपूर्ण हैं, बल्कि सामाजिक एकता और सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करने में भी योगदान देते हैं।