विनय एक्सप्रेस

The Vinay Express Newsroom • Quality Broadsheet

News

अमित चौधरी ने लाइब्रेरियन ग्रेड-।। परीक्षा में बीकानेर जिले में प्रथम स्थान किया प्राप्त

विनय थानवी||अपडेट: 8 जून 2026|1 मिनट पढ़ें
अमित चौधरी ने लाइब्रेरियन ग्रेड-।। परीक्षा में बीकानेर जिले में प्रथम स्थान किया प्राप्त
विनय एक्सप्रेस समाचार, बीकानेर।राजस्थान लोक सेवा आयोग अजमेर द्वारा आयोजित पुस्तकालयाध्यक्ष ग्रेड-।। परीक्षा का परिणाम दिनांक 18.07.2025 को जारी किया गया। अनुसूचित क्षेत्र के 22 एवं गैर अनुसूचित क्षेत्र के 252 अभ्यर्थियों का दस्तावेज सत्यापन एवं पात्रता जांच के उपरांत अंतिम रूप से चयन किया गया। जिसमें अमित चौधरी ने सम्पूर्ण राजस्थान की मैरिट में चौथा स्थान एवं बीकानेर जिले में प्रथम स्थान प्राप्त कर सफलता का परचम लहराया है, जो वर्तमान में सीनियर लैब असिस्टेंट के पद पर कार्यरत है। इनके साथ ही रोबिन चौधरी राजस्थान की मैरिट में सातवे एवं बीकानेर जिले में द्वितीय स्थान पर रहे है। दोनों ही भाइयों ने अपनी सफलता का श्रेय नियमित अध्ययन और कठिन परिश्रम को देते हुए कहा है कि परिश्रम ही सफलता की कुंजी है।

शेयर करें: