विनय एक्सप्रेस

The Vinay Express Newsroom • Quality Broadsheet

News

पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से मिले ऋषि व्यास, विभिन्न विषयों पर की चर्चा

विनय थानवी||अपडेट: 8 जून 2026|1 मिनट पढ़ें
पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से मिले ऋषि व्यास, विभिन्न विषयों पर की चर्चा
विनय एक्सप्रेस समाचार, बीकानेर। युवा कांग्रेस नेता और अशोक गहलोत फैंस क्लब के प्रदेश अध्यक्ष ऋषि कुमार व्यास ने शनिवार को जयपुर में पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से उनके सरकारों आवास पर मुलाकात की। इस दौरान व्यास ने क्लब की गतिविधियों के बारे में जानकारी दी और श्री गहलोत के 30 जुलाई के प्रस्तावित बीकानेर दौरे के दौरान क्लब को समय आवंटित करने का आग्रह किया। व्यास ने बताया कि क्लब द्वारा विभिन्न गतिविधियों के साथ सोशल मीडिया के प्लेटफॉर्म्स पर कांग्रेस की रीति-नीतियों और श्री गहलोत के दौरों और कार्यक्रमों का प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। उन्होंने श्री गहलोत से शहर किस संगठन से जुड़े विषयों पर चर्चा की और गत दो मौकों पर उनके द्वारा बनाए गए कांग्रेस के नए सदस्यों की जानकारी दी।

शेयर करें: