विनय एक्सप्रेस समाचार, बीकानेर। सूचना प्रौद्योगिकी और संचार विभाग की ओर से सोमवार को संभाग स्तरीय आउटरीच और जागरूकता कार्यशाला का आयोजन हुआ। इस दौरान आईस्टार्ट स्कूल और आईस्टार्ट नेस्ट डिस्ट्रिक्ट इनक्यूबेशन कार्यक्रम, एनीमेशन, विजुअल इफेक्ट्स, गेमिंग, कॉमिक्स, एक्सटेंडेड रियलिटी (एवीजीसी एक्सआर), रोबोटिक्स और कोडिंग इको सिस्टम पर स्टार्टअप्स और शिक्षाविदों ने विचार साझा किए। राजकीय आयुर्वेद महाविद्यालय के सेमिनार हॉल में आयोजित कार्यक्रम में कॉलेज के मुख्य अतिथि प्राचार्य डॉ. प्रमोद मिश्रा, डॉ. ईश्वर दत्त , डॉ. पवन यादव, डॉ सुरेश सैनी और अन्य प्रोफ़ेसर के साथ – साथ 80 से अधिक छात्र – छात्राओं भी उपस्थित रहे थे। विशेषज्ञों ने आई स्टार्ट और आई स्टार्ट स्कूल कार्यक्रमों का प्रस्तुतीकरण दिया। श्री बिपुल कुमार, डोमेन एक्सपर्ट और लॉन्चपैड आईनेस्ट समन्वयक, राजकीय डूंगर महाविद्यालय ने आईस्टार्ट प्रोग्राम के साथ – साथ आरकेसिएल के कार्यक्रम के उद्देश्यों और इसकी उपयोगिता और करियर की संभावनाओं पर विस्तार से चर्चा की ।













