विनय एक्सप्रेस

The Vinay Express Newsroom • Quality Broadsheet

News

शांतनु मिश्रा को पीएच.डी. की उपाधि

विनय थानवी||अपडेट: 8 जून 2026|1 मिनट पढ़ें
शांतनु मिश्रा को पीएच.डी. की उपाधि
 विनय एक्सप्रेस समाचार, बीकानेर। स्थानीय श्री जैन पब्लिक स्कूल, गंगाशेर रोड के रसायनशास्त्र के व्याख्याता शांतनु मिश्रा ने रसायनशास्त्र विषय में महाराजा गंगासिंह विश्वविद्यालय, बीकानेर से अपना शोध कार्य पूर्ण कर पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त की है। इन्होंने अपना शोध कार्य "सौर विकिरण रूपांतरण और भंडारण के लिए प्रकाश संवेदक के रूप में प्राकृतिक डाई का उपयोग करके फोटोगैलेक्वानिक प्रभाव का अध्ययन" विषयक शोध कार्य शोध निर्देशक एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. सुशील कुमार यादव, रसायनशास्त्र विभाग, राजकीय डूंगर महाविद्यालय, बीकानेर के निर्देशन में पूरा किया। पीएच.डी. शोध के इस कार्य में शोध निर्देशक एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. सुशील कुमार यादव का सहयोग रहा। डॉ. शांतनु मिश्रा ने अपनी सफलता का श्रेय अपने शोध पर्यवेक्षक के साथ-साथ नाना एडवोकेट नंद किशोर जाजड़ा, माता सीमा मिश्रा, पिता श्री सुरेश मिश्रा, पत्नी मीनाक्षी पंचारिया, बहन नीलिमा मिश्रा, जीजाजी अंकुर उपाध्याय,शिक्षक जॉनी सर, सगे संबंधियों एवं शुभचिंतकों को दिया है। विद्यालय सचिव मानक कोचर जी, प्राचार्य रूपश्री ने बताया कि इससे रसायनशास्त्र की कक्षाओं में अध्ययनरत विद्यार्थियों को शोध कार्य में अभिरुचि में वृद्धि होगी। प्राचार्य सहित समस्त शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने खुशी जाहिर करते हुए शांतनु मिश्रा को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

शेयर करें: