विनय एक्सप्रेस समाचार, बीकानेर । राजकीय डूंगर महाविद्यालय, बीकानेर में विवेकानंद युवा अभिमुखीकरण एवं राष्ट्रीय जागृति हेतु प्रेरणा केंद्र “व्योम” की स्थापना की जा रही है। इस केंद्र का उद्घाटन समारोह आज दिनांक 25 जुलाई 2025 (शुक्रवार) को प्रातः 11:15 बजे महाविद्यालय परिसर में आयोजित किया जाएगा।
इस अवसर से पूर्व आज एक आयोजन में केंद्र के ब्रोशर का विमोचन किया गया। यह विमोचन महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. आर.के. पुरोहित, प्रो. अन्ना राम शर्मा, प्रो. विक्रमजीत, प्रो.देवेश खंडेलवाल, प्रो. नरेंद्र कुमार एवं प्रो. दिव्या जोशी द्वारा किया गया।
अपने संबोधन में प्रो. आर.के. पुरोहित ने बताया कि राजस्थान के राजकीय महाविद्यालयों में यह अपनी तरह का पहला केंद्र होगा। उन्होंने कहा कि छात्रों के समग्र विकास के लिए इस केंद्र की आवश्यकता लंबे समय से महसूस की जा रही थी। यह केंद्र विद्यार्थियों के साथ-साथ शिक्षकों के लिए भी एक सशक्त प्रेरणा-स्रोत बनेगा।
केंद्र के लिए एक आधुनिक हॉल, पावर पॉइंट प्रोजेक्टर, स्मार्ट उपकरण, नवीनतम फर्नीचर और अन्य आवश्यक सुविधाएँ उपलब्ध कराई गई हैं। प्रो. दिव्या जोशी को केंद्र की समन्वयक नियुक्त किया गया है और एक 10 सदस्यीय समिति उनके कार्य में सहयोग करेगी।
कल के उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि होंगे — प्रो. मनोज दीक्षित, कुलपति, महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय, बीकानेर। विशिष्ट अतिथियों में शामिल होंगे — स्वामी विमर्शानंद गिरि महाराज, अधिष्ठाता, शिवबाड़ी मठ एवं श्री टेकचंद बरडिया, विभाग संघचालक, बीकानेर।
यह केंद्र युवा विद्यार्थियों में राष्ट्रभक्ति, सामाजिक चेतना, नेतृत्व कौशल एवं विवेकानंद के आदर्शों के प्रति अनुराग उत्पन्न करने में सहायक सिद्ध होगा।
कार्यक्रम में प्रो. नरेंद्र भोजक, प्रो.अनिला पुरोहित, प्रो संदीप कुमार यादव, प्रो.सुखाराम,
डॉ. केसरमल, डॉ. संपत लाल भादू, डॉ. निर्मल रांकावत, डॉ. अर्चना पुरोहित, डॉ. सुनीता मंडा, डॉ. रामनिवास, प्रो. प्रकाश आचार्य प्रो. प्रताप सिंह एवं अन्य संकाय सदस्य उपस्थित थे।













