विनय एक्सप्रेस

The Vinay Express Newsroom • Quality Broadsheet

News

नि:शुल्क चिकित्सा परामर्श एवं चिकित्सा जांच शिविर का आयोजन रविवार को, पढ़े खबर

विनय थानवी||अपडेट: 8 जून 2026|1 मिनट पढ़ें
नि:शुल्क चिकित्सा परामर्श एवं चिकित्सा जांच शिविर का आयोजन रविवार को, पढ़े खबर
विनय एक्सप्रेस समाचार, बीकानेर। दिनांक 27 जुलाई, रविवार सुबह 10:00 से दोपहर 1:00 बजे तक डॉ. बी. लाल लैब और वर्षा डायग्नोस्टिक सेंटर के संयुक्त तत्वाधान में नि:शुल्क चिकित्सा परामर्श एवं चिकित्सा जांच शिविर का आयोजन, वर्षा डायग्नॉस्टिक सेंटर, पीबीएम की 16 नंबर मेडिसिन ओपीडी के सामने, डुप्लेक्स रोड़, आदर्श कॉलोनी में किया जाएगा। सेंटर की संचालिका वर्षा बारूपाल ने बताया कि इस विशाल शिविर में सीनियर फिजिशियन डॉक्टर विनोद कुमार, एमडी मेडिसिन, मरीजों को नि:शुल्क चिकित्सा परामर्श देंगे । डॉ बी लाल लैब के जोनल हैड मोहित ख़डगावत ने बताया कि इस शिविर में नि:शुल्क शुगर, बीपी, वजन चेकअप की सुविधा रहेगी। इसके अतिरिक्त थायराइड, कोलेस्ट्रॉल और अन्य रूटीन जांचों पर भारी डिस्काउंट रहेगा। शिविर में रजिस्ट्रेशन व जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 6378096193 एवं 9166125555 पर संपर्क  किया जा सकता है।

शेयर करें: