विनय एक्सप्रेस समाचार, बीकानेर।अखिल राजस्थान राज्य संयुक्त कर्मचारी महासंघ की एसकेआरऐयू इकाई की रविवार को एक महत्वपूर्ण बैठक गांधी पार्क में आयोजित हुई। बैठक में सेवानिवृत्त कर्मचारियों के 22 माह की बकाया पेंशन भुगतान, पेंशनरों को 12% के बजाय 55% महंगाई भत्ता देने, विश्वविद्यालय कर्मचारियों को कार्य अनुभव में दो वर्ष की छूट के साथ शीघ्र डीपीसी आयोजित करने, और कर्मचारियों के भविष्य निधि खाते से अन्य प्रयोजनों के लिए निकाले गए धन को पुनः पीएफ खाते में जमा करने जैसे अहम मुद्दों पर चर्चा हुई।बैठक में महासंघ के बीकानेर जिला अध्यक्ष आनंद पनिया, जय गोपाल जोशी, राजकुमार जीनगर, राजकुमार व्यास, विश्वविद्यालय इकाई के अध्यक्ष योगेश पुरोहित, उपाध्यक्ष पुखराज जारवाल, मदनपाल सिंह, महामंत्री हुकम सिंह, डीएल रॉय, भानु प्रताप सिंह, नवरत्न प्रकाश, समुंदर सिंह और रामनिवास सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।इकाई अध्यक्ष योगेश पुरोहित ने बताया कि कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान के लिए विश्वविद्यालय प्रशासन को ज्ञापन सौंपा जाएगा। यदि प्रशासन द्वारा अनदेखी की गई, तो आगे की रणनीति तैयार की जाएगी।













