विनय एक्सप्रेस समाचार, बीकानेर। अंसल सुशांत सिटी स्थित शिव वाटिका में सावन के तीसरे सोमवार को डेढ़ सौ से अधिक महिलाओं द्वारा पार्थिव शिवलिंग बनाकर उनका अभिषेक पूजन किया गया l

मधुलिका पुष्करणा और अर्चना थानवी के नेतृत्व में ये आयोजन किया गया। सभी महिलाओं ने भजन कीर्तन करते हुए शिवलिंग का निर्माण किया और अत्यंत ही धूमधाम से पूजन अभिषेक किया गया।
कॉलोनी की महिलाएं एक सप्ताह से अति उत्साहित होकर एक सप्ताह से तैयारी कर रहीं थीं lइस अवसर पर सुनीता पुरोहित, डॉ सुषमा बिरसा, डॉ विजय लक्ष्मी व्यास नरेश अग्रवाल,शारदा जी व्यास,राजकुमारी व्यास, शारदा पुरोहित भी उपस्थित रहे।
इस दौरानरामा सोलंकी, कमला स्वामी, संतोष गोदारा जी के साथ कॉलोनी की सभी महिलाओं ने भरपूर भागीदारी निभाई l शैलेश जी पुष्करणा, आयोजन के दौरान उमेश थानवी, पंकज वैष्णव, किशन गोपाल पाणडया का विशेष योगदान रहा l













