विनय एक्सप्रेस

The Vinay Express Newsroom • Quality Broadsheet

News

अशोक गहलोत फैंस क्लब ने किया पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का अभिनंदन

विनय थानवी||अपडेट: 8 जून 2026|1 मिनट पढ़ें
अशोक गहलोत फैंस क्लब ने किया पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का अभिनंदन
 विनय एक्सप्रेस समाचार, बीकानेर । अशोक गहलोत फैंस क्लब द्वारा गुरुवार को सर्किट हाउस में पूर्व मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत का अभिनंदन किया गया। फैंस क्लब के प्रदेश अध्यक्ष ऋषि कुमार व्यास में बताया कि श्री गहलोत को सूत की माला, साफा, शॉल तथा क्लब द्वारा की गई गतिविधियों पर आधारित स्मृति चिन्ह भेंट किया गया। श्री गहलोत ने इन गतिविधियों को सराहा तथा क्लब के माध्यम से कांग्रेस की रीति-नीति को जन-जन तक पहुंचाने की बात कही। उन्होंने कहा कि क्लब सामाजिक सरोकार के कार्य भी करें। क्लब के प्रदेश अध्यक्ष ऋषि कुमार व्यास ने अब तक की गतिविधियों की जानकारी दी। साथ ही संगठनात्मक दृष्टि से किए गए कार्यों के बारे में बताया। इस दौरान राहुल व्यास, अनिल पुरोहित(ज्योतिषचार्य), गिरिराज खैरिवाल, गौरव व्यास, गोपाल हर्ष, रवि कलवानी, मुकेश रामावत, योगेश पुरोहित, ललित गहलोत और लोकेश मोदी आदि मौजूद रहे।

शेयर करें: