



विनय एक्सप्रेस समाचार, बीकानेर।व्योम केंद्र, डूंगर महाविद्यालय के संस्कृति प्रकल्प के तत्त्वाधान में महाविद्यालयी स्तरीय “भारत को जानो” क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । क्विज प्रतियोगिता में चार टीमों ने भाग लिया । क्विज प्रतियोगिता का उद्देश्य भारत और भारत की संस्कृति से विद्यार्थियों को रूबरू करवाना रहा ।
क्विज प्रतियोगिता के प्रारंभ में प्राचार्य डॉ. राजेंद्र पुरोहित ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि भारत की वैविध्यपूर्ण संस्कृति के बारे में प्रत्येक भारतीय को जानना चाहिए ।देश की आत्मा भारतीय संस्कृति एवं संस्कारों में विद्यमान है ।
व्योम केंद्र की समन्वयक डॉ. दिव्या जोशी ने अपने संबोधन में कहा कि भारतीयता व भारत को जाने बिना एक आदर्श नागरिक का निर्माण संभव नहीं है। उन्होंने विद्यार्थियों से विवेकानंद केंद्र से निरन्तर जुड़ने एवं यहाँ उपलब्ध विवेकानंद साहित्य के अध्ययन हेतु भी प्रेरित किया ।
क्विज प्रतियोगिता के अंत में विजेता टीम के युवराज कच्छावा, युवराज बड़गुज़र, भवानी शंकर, सुमित व्यास को प्रथम पुरस्कार एवं उपविजेता टीम के भरत, राम स्वरूप, आदित्य जाखड़,राम स्वरूप को प्राचार्य द्वारा पुरस्कृत किया गया । क्विज प्रतियोगिता का संचालन डॉ.संदीप यादव एवं डॉ भुवनेश्वर सुथार ने किया ।













