विनय एक्सप्रेस

The Vinay Express Newsroom • Quality Broadsheet

News

नर्सिंग ऑफिसर संतोष वर्मा होंगी राज्य स्तर पर सम्मानित 

विनय थानवी||अपडेट: 8 जून 2026|1 मिनट पढ़ें
नर्सिंग ऑफिसर संतोष वर्मा होंगी राज्य स्तर पर सम्मानित 
विनय एक्सप्रेस समाचार,बीकानेर/जयपुर । शहरी प्राथमिक चिकित्सालय संख्या 6 वर्तमान में कार्यव्यवस्था सिटी डिस्पेंसरी नम्बर 04 अनाथ आश्रम के पास में कार्यरत नर्सिंग ऑफिसर श्रीमती संतोष वर्मा को उनके द्वारा किए गए उत्कृष्ट कार्यों और मधुर व्यवहार के लिए कल पंद्रह अगस्त को जयपुर में राज्य स्तर पर आयोजित कार्यक्रम में सम्मानित किया जाएगा

इस से पूर्व श्रीमती संतोष वर्मा को बीकानेर नगर निगम और जिला प्रशासन बीकानेर द्वारा सम्मानित किया जा चुका है

श्रीमती संतोष वर्मा ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ पुखराज साध और राजस्थान सरकार का आभार जताया

शेयर करें: