विनय एक्सप्रेस

The Vinay Express Newsroom • Quality Broadsheet

News

कनिष्ठ अभियंता गोपाल जाट स्वाधीनता दिवस पर हुए सम्मानित 

विनय थानवी||अपडेट: 8 जून 2026|1 मिनट पढ़ें
कनिष्ठ अभियंता गोपाल जाट स्वाधीनता दिवस पर हुए सम्मानित 
विनय एक्सप्रेस समाचार, बीकानेर | बीकानेर नगर निगम के कनिष्ठ अभियंता (विद्युत) गोपाल जाट को उनकी ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा और आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान की कार्यशैली के लिए 79वें स्वाधीनता दिवस के अवसर पर सम्मानित किया गया। स्थानीय करणी सिंह स्टेडियम में आयोजित जिला स्तरीय समारोह में खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री सुमित गोदारा ने गोपाल जाट को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।इस गरिमामय समारोह में संभागीय आयुक्त विश्राम मीणा, जिला कलक्टर नम्रता वृष्णि, और पुलिस अधीक्षक कावेंद्र सागर सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। गोपाल जाट की कार्यकुशलता और जनसेवा के प्रति समर्पण की सराहना करते हुए मंत्री सुमित गोदारा ने कहा कि ऐसे कर्मठ अधिकारी समाज और प्रशासन के लिए प्रेरणा हैं।गोपाल जाट ने इस सम्मान को अपने कर्तव्यों के प्रति और अधिक निष्ठा के लिए प्रेरणा बताया और कहा कि वे भविष्य में भी जनसेवा और राजकार्य में पूर्ण समर्पण के साथ कार्य करते रहेंगे। समारोह में उपस्थित लोगों ने उनके सम्मान पर हर्ष व्यक्त किया और उन्हें बधाई दी।    

शेयर करें: