विनय एक्सप्रेस

The Vinay Express Newsroom • Quality Broadsheet

News

स्वाधीनता दिवस समारोह में डॉ. गौरव गुप्ता हुए सम्मानित

विनय थानवी||अपडेट: 8 जून 2026|1 मिनट पढ़ें
स्वाधीनता दिवस समारोह में डॉ. गौरव गुप्ता हुए सम्मानित
विनय एक्सप्रेस समाचार, बीकानेर।: सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज के ईएनटी विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. गौरव गुप्ता को करणी सिंह स्टेडियम में आयोजित जिला स्तरीय स्वाधीनता दिवस समारोह के दौरान सम्मानित किया गया। डॉ. गुप्ता को यह प्रशंसा पत्र सैकड़ों बच्चों के कॉकलियर इंप्लांट सर्जरी कर उन्हें नई जिंदगी देने के लिए प्रदान किया गया। खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री सुमित गोदारा ने डॉ. गुप्ता का प्रशस्ति पत्र भेंट किया, इस दौरान संभागीय आयुक्त विश्राम मीणा, जिला कलक्टर नम्रता वृष्णि, पुलिस अधीक्षक कावेंद्र सागर सिंह उपस्थित रहे।    

शेयर करें: