विनय एक्सप्रेस

The Vinay Express Newsroom • Quality Broadsheet

News

किसानों , ग्रामीणों के सिंचाई एवं बिजली सहित अन्य मुद्दों पर पूर्व मंत्री भाटी का आंदोलन 18 को

विनय थानवी||अपडेट: 8 जून 2026|2 मिनट पढ़ें
Bhanwar Singh Bhati
इ.गा.न.प. क्षेत्र के किसानों को सिंचाई हेतु नहरों में 4 समूह में से 2 समूह में पानी चलाने व बीकानेर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में चरमराई हुई बिजली व्यवस्था को सुधारने की मांग को लेकर धरना एवं विरोध प्रदर्शन करेंगे - भंवर सिंह भाटी विनय एक्सप्रेस समाचार, बीकानेर।  पूर्व ऊर्जा मंत्री भंवर सिंह भाटी ने बताया कि दिनांक 18 अगस्त 2025 को प्रातः 11 बजे कर्मचारी मैदान जिला कलक्टर कार्यालय के सामने बीकानेर में इन्दिरा गांधी नहर परियोजना क्षेत्र के किसानों को फसलों की सिंचाई हेतु 4 समूह में से 2 समूह में पानी दिलाने की मांग व बीकानेर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में चरमराई हुई बिजली व्यवस्था को सुधारने की मांग को लेकर धरना एवं विरोध प्रदर्शन रखा गया है। धरने एवं विरोध प्रदर्शन में श्रीकोलायत विधानसभा क्षेत्र सहित बीकानेर जिले के किसान व कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारी, कार्यकर्ता भाग लेंगे। पूर्व मंत्री भंवर सिंह भाटी ने बताया कि पोंग डेम का जलस्तर अपने अधिकतम जल भराव स्तर 1378 फीट पर है तथा सरप्लस हजारों क्यूसेक पानी को पाकिस्तान की तरफ व्यर्थ बहाया जा रहा है, वर्तमान परिस्थितियों में किसानों को सिंचाई हेतु पानी की सख्त आवश्यकता है लेकिन दिनांक 12 अगस्त 2025 को जारी किए गए चक्रिय क्रम के अनुसार किसानों को सिंचाई हेतु 3 समूह में से 1 समूह में पानी देने का रेगुलेशन जारी किया गया है जिससे किसानों के पानी की बारी 20 से 23 दिन के बाद आएगी। जबकि किसानों की मांग है कि उन्हें सिंचाई हेतु 4 समूह में से 2 समूह में पानी दिया जाए जिससे उनकी पानी की बारी 8.5 दिन बाद पूनः आ जाएगी। पोंग डेम की अधिकतम भराव क्षमता 1420 फीट तक है लेकिन विभागीय अधिकारियों द्वारा पोंग डेम को 1380 फीट तक ही भरा जा रहा है जबकी पोंग डेम के आस-पास के एरिया में अच्छी बारिस के बाद पानी की उपलब्धता होने के बावजूद पानी को पोंग डेम में न भरके व्यर्थ बहाया जा रहा है। हमारी मांग है कि पोंग डेम को 1400 फीट तक भरा जाए जिससे आगामी समय में किसानों की फसलों को सिंचाई हेतु पूरा पानी दिया जा सके। बीकानेर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति की काफी दयनीय स्थिति है, किसानों को कृषि हेतु पूर्ण बिजली नहीं मिल रही है साथ ही गांवों में भी घरेलू बिजली आपूर्ति के बूरे हाल को सुधारने की मांग को लेकर धरना एवं विरोध प्रदर्शन रखा गया है।

शेयर करें: