विनय एक्सप्रेस

The Vinay Express Newsroom • Quality Broadsheet

News

आशापुरा भण्डारा सेवा समिति का जत्था रवाना

विनय थानवी||अपडेट: 8 जून 2026|1 मिनट पढ़ें
आशापुरा भण्डारा सेवा समिति का जत्था रवाना
विनय एक्सप्रेस समाचार, बीकानेर। आशापुरा सेवा समिति (पोकरण) ट्रस्ट की ओर से आशापुरा मन्दिर के सामने धर्मशाला में दिनांक 30.08.2025 से 03.09.2025 तक भण्डारा (प्रसाद) का आयोजन किया जाएगा। समिति का दल शुकवार को रवाना हुआ। संयोजक राजकुमार बिस्सा ने बताया कि सेवादारों के दल को ट्रस्ट अध्यक्ष गोपाल दास बिस्सा ने ध्वजा दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर गिरीराज बिस्सा, राम जी व्यास, मुकेश बिस्सा, गोपाल व्यास, आनन्द, देवाराम, प्रभू आदि मौजूद रहे। ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष गिरीराज बिस्सा ने बताया कि मेले में चाय, पानी, भोजन, दवा आदि की व्यवस्था यात्रियों के लिए निःशुल्क रहेगी।    

शेयर करें: