29वें भंडारे का प्रथम दिवस: न्यू तरुण मंडल ने रानेरी में बाबा रामदेव के भक्तों की सेवा में जीता दिल

विनय एक्सप्रेस समाचार  बीकानेर : बीकानेर से 73 किलोमीटर दूर रानेरी गांव के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर न्यू तरुण मंडल द्वारा आयोजित 29वें भंडारे का प्रथम दिवस आज खुशनुमा मौसम और बाबा रामदेव के जयकारों के बीच उत्साहपूर्वक शुरू हुआ। भव्य पंडाल में कुलर की ठंडी हवा के बीच सेवादार मोहन गाट, मूलचंद पंचारिया, महावीर भादू, अमरचंद गांधी, बजरंग लाल सैनी, करण सैनी, राजकुमार और जुगल सांखला ने देशी घी से बने मोतीपाक, बूंदी के लड्डू, आगरा का पेठा, जलेबी, कोपता, पकौड़ी, दाल-चावल जैसी स्वादिष्ट व्यंजनों से पदयात्रियों की सेवा कर उनका दिल जीता।संस्था के अध्यक्ष श्री सुरेश सांखला ने बताया कि बाबा रामदेव के आशीर्वाद और सभी के सहयोग से न्यू तरुण मंडल उच्च गुणवत्ता का भोजन परोसने के लिए प्रतिबद्ध है।

यह भंडारा पहले 79 किलोमीटर पर आयोजित होता था, लेकिन इस बार वरिष्ठ महासचिव श्री ओम राठी और महेश चलंवा के सहयोग से नए स्थल “तरुण पड़ाव” पर पहली बार लगाया गया है। संस्था भविष्य में इस स्थल पर पदयात्रियों के लिए और अधिक सुविधाओं का विस्तार करेगी।कोषाध्यक्ष श्री श्याम और व्यवस्थापक महादेव सांखला ने बताया कि भंडारा शुरू होने के बाद से अब तक 2,000 से अधिक पदयात्री जलपान और भोजन व्यवस्था का लाभ उठा चुके हैं।

भंडारा व्यवस्था गोविंद राम गाट के नेतृत्व में सुचारू रूप से संचालित हो रही है।शिक्षाधिकारी श्री जेठमल सांखला ने जानकारी दी कि चिकित्सा सुविधा के लिए रायपुर एम्स से आए योगेश और मीनल सेवा प्रदान कर रहे हैं। साथ ही, पदयात्रियों से भोजन न छोड़ने, सड़क किनारे चलने, सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग न करने और “एक पेड़ मां के नाम” लगाने का अनुरोध किया जा रहा है।इसके अतिरिक्त, श्री मनीष जी और श्री गौतम जी सेठिया द्वारा पदयात्रियों को पाइनएप्पल और गुलाब-गुलकंद शेक वितरित किया गया, जिसे भक्तों ने खूब सराहा।न्यू तरुण मंडल का यह भंडारा बाबा रामदेव के प्रति श्रद्धा और सेवा भाव का अनुपम उदाहरण है, जो पदयात्रियों के लिए शारीरिक और आध्यात्मिक सुकून का स्रोत बना हुआ है।