

विनय एक्सप्रेस समाचार, बीकानेर। हर वर्ष की भांति इस साल भी भादवे में पूनरासर बाबा के मेले का आयोजन होने जा रहा है। इस अवसर पर दड़िया महाराज का मण्डल कन्हैयालाल जी की प्याऊ पर 27 से 29 अगस्त तक सेवा शिविर आयोजित करेगा।
मण्डल के अध्यक्ष कन्हैयालाल व्यास ने बताया कि इस वर्ष भी भक्तों के लिए ठंडा जल, स्नान सेवा, पकौड़ी, और आलू की सब्जी सहित विभिन्न सेवाएं उपलब्ध रहेंगी। 30 अगस्त को कन्हैयालाल जी की प्याऊ पर बाबा का प्रसाद वितरित किया जाएगा।
मण्डल के सचिव रामप्रकाश व्यास (रामजी) ने बताया कि महिलाओं की सुविधा के लिए स्नान की अलग व्यवस्था की गई है, ताकि उन्हें किसी प्रकार की असुविधा न हो।
बलदेव दास व्यास और श्याम सुन्दर व्यास ने कहा कि उनका परिवार वर्षों से इस परंपरा को निभाता आ रहा है और बाबा के आशीर्वाद से उनकी भावी पीढ़ियां भी इसे जारी रखेंगी। किशन लाल व्यास ने बताया कि उनकी टीम में परिवार के साथ-साथ अन्य भक्त भी तन-मन से सेवाएं देते हैं, जिससे उन्हें अपार आनंद प्राप्त होता है।
सेवा शिविर में कैलाश व्यास, कांतिलाल कच्छावा, चेनाराम गोदारा, रामेश्वर जी गोदारा, देवेंद्रप्रकाश व्यास, चंद्रप्रकाश, सूर्यप्रकाश व्यास, आदित्य आचार्य, दीपक, अमित, सुमित, महेंद्र रंगा, हेशिव रंगा, हरिरतन पुरोहित, शिवरतन, मनीष, शरद बिस्सा, यादवेंद्र, कालूराम रंगा, चांद रतन पुरोहित, बृजगोपाल बिस्सा, कुणाल व्यास, सुधांशू व्यास, अनिरुद्ध व्यास, अंशुमान व्यास, पदम, रवि आचार्य, भानू आचार्य सहित कई भक्त अपनी सेवाएं देंगे। दड़िया महाराज का मण्डल भक्तों की सेवा में तत्पर है और इस मेले में सभी श्रद्धालुओं का स्वागत करता है।













