सियाणा भैरव यात्रा : तनसुख मंडल सेवा समिति का 25वां भव्य सेवा आयोजन

विनय एक्सप्रेस समाचार, बीकानेर। नथानियों की सराय, रंगो की गली नं. 2 की तनसुख मंडल सेवा समिति द्वारा सियाना भैरव यात्रा के अवसर पर 28 अगस्त 2025 को ऋषि पंचमी के दिन हाड़ला की प्याऊ पर एक भव्य सेवा का आयोजन किया जाएगा। पिछले 25 वर्षों से निरंतर आयोजित यह सेवा कार्यक्रम भक्तों को आध्यात्मिक और शारीरिक लाभ प्रदान करने के उद्देश्य से आयोजित किया जाता है।