प्रभारी मंत्री गोविंदसिंह डोटासरा का बीकानेर आगमन पर शहर जिला कांग्रेस ने किया भव्य स्वागत

विनय एक्सप्रेस समाचार,बीकानेर। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष एवं बीकानेर प्रभारी मंत्री राजस्थान सरकार गोविंदसिंह डोटासरा के बीकानेर आगमन पर शहर जिला कांग्रेस कमेटी ने भव्य स्वागत बीकानेर बायपास पर बीकानेर शहर जिला अध्यक्ष यशपाल गहलोत और देहात अध्यक्ष महेंद्र गहलोत के नेतृत्व में स्वागत अभिनंदन किया गया।
बायपास पर उपाध्यक्ष दिलीप बांठिया, महासचिव ललित तेजस्वी, नवनियुक्त पार्षद मनोज किराडू, नितिन वत्सस, जहुरुदीन जलवाली, ओम सेन सहितप्रमुख कांग्रेसजन शामिल थे।
प्रवक्ता नितिन वत्सस ने बताया कि इसके बाद जिला कांग्रेस के एस्कॉर्ट के साथ वे सीधा जिला कलेक्टर कार्यालय पहुंचे जहां कैबिनेट बैठक में शामिल हुए।
इसके बाद सर्किट हाउस में भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया
सर्किट हाउस में स्वागत करने वालो में पार्षद अंजना खत्री, महिला जिला अध्यक्ष् सुनीता गौड़,चित्रेश गहलोत, श्याम तंवर राजकुमार किराडू, ऋषि व्यास,लालचंद गहलोत सुषमा बारूपाल, राजू देवी व्यास, मधुबाला नायक, शक़िला बानो, ताराचंद जयपाल, परमाराम सुथार, ओमजी गोयल,हनुमान व्यास, मुमताज़ शेख,अब्दुल रहमान लोदरा, मुन्ना भादानी, अशोक मारू, चंदा स्वामी,भवरी देवी, सलमा बानो, पूनम अनिता सुथार, आशा देवी स्वामी, सीता देवी रामावत,कृष्ना सजवान, माया सोनी, गिरधर जोशी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन मौजूद थे।