डूंगर कॉलेज में प्रो. प्रकाश आचार्य का अभिनंदन

विनय एक्सप्रेस समाचार, बीकानेर.प्राणिशास्त्र विभाग के प्राध्यापक प्रो. प्रकाश आचार्य का 29 वर्ष की सेवा पूर्ण करने पर अभिनंदन किया गया। उन्होंने वर्ष 1996 से उच्च शिक्षा विभाग में कार्य करते हुए विद्यार्थियों को मार्गदर्शन प्रदान किया। इस अवसर पर उन्होंने अपने पिताजी स्व. केदारनाथ आचार्य की स्मृति में प्रतिवर्ष प्राणिशास्त्र में अव्वल विद्यार्थी को स्वर्ण पदक देने की घोषणा की। सहकर्मियों ने उनके शैक्षणिक, साहित्यिक व कलात्मक योगदान की सराहना की। प्रो. आचार्य ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे आगे भी शैक्षणिक, लेखन व सृजनात्मक कार्य जारी रखेंगे।

देखे फोटोज :