बीकानेर के डॉ. मूलचंद बोहरा को मिलेगा हिंदी सेवा पुरस्कार 2025

विनय एक्सप्रेस समाचार, बीकानेर: राजस्थान सरकार के भाषा एवं पुस्तकालय विभाग ने हिंदी भाषा में उत्कृष्ट लेखन के लिए वर्ष 2025 का हिंदी सेवा पुरस्कार बीकानेर के डॉ. मूलचंद बोहरा को प्रदान करने की घोषणा की है। यह सम्मान उनकी पुस्तक समझ गए ना… के लिए दिया जाएगा। भाषा एवं पुस्तकालय विभाग, जयपुर के निदेशक एवं पदेन शासन उप सचिव डॉ. राकेश कुमार शर्मा ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा गठित चयन समिति ने डॉ. बोहरा के लेखन की उत्कृष्टता को देखते हुए यह निर्णय लिया। इस पुरस्कार के तहत उन्हें 50,000 रुपये की राशि प्रदान की जाएगी।डॉ. मूलचंद बोहरा वर्तमान में राजकीय उच्च अध्ययन शिक्षा संस्थान, बीकानेर में एसोसिएट प्रोफेसर के पद पर कार्यरत हैं। उनकी यह उपलब्धि हिंदी साहित्य और शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान को रेखांकित करती है। यह पुरस्कार हिंदी भाषा के प्रचार-प्रसार और साहित्यिक योगदान को प्रोत्साहित करने के लिए विभाग की एक महत्वपूर्ण पहल है।