विश्वविख्यात परमपूज्य, ब्रहऋषि आचार्य पूज्यपाद श्री किरीट भाई जी करेंगे कथा का वाचन
विनय एक्सप्रेस समाचार,बीकानेर। धर्म नगरी बीकानेर के श्री डूंगरगढ़ तहसील के गांव देराजसर में श्रीमती रेंवती देवी एवं स्वर्गीय श्री कालुराम सारस्वा की स्मृति में उनके परिजनों द्वारा 6 सितम्बर से सनातन धर्मप्रेमियों के लिए श्रीमद् भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ का आयोजन सारस्वा परिवार द्वारा किया जाएगा। इस कथा का वाचन विश्वविख्यात परमपूज्य, ब्रहऋषि आचार्य पूज्यपाद श्री किरीट भाईजी करेंगे। आयोजनकर्ता भागीरथ प्रसाद सारस्वा ने बताया कि शनिवार 6 सितम्बर को दोपहर 2 बजे से शाम 6 बजे तक कथा का वाचन श्री किरीट भाई जी द्वारा किया जाएगा। इससे पहले शिव मंदिर, देराजसर से भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी। यह कलश यात्रा सुबह 9 बजे गाजे-बाजों के साथ महिलाओं द्वारा केसरिया साड़ी में सर पर कलश धारण कर एवं पुरुषों द्वारा सनातन धर्म के जयकारों के साथ निकाली जाएगी जो कथा स्थल पर पहुंचकर विराम लेगी। आयोजनकर्ता प्रह्लादराय सारस्वा ने बताया कि कथा को लेकर बजरंग युवा मंडल के नेतृत्व में तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। पूनमचंद सारस्वा ने बताया कि कथा का विराम 12 सितम्बर को दोपहर 1 बजे विधि विधान से किया जाएगा।
