विनय एक्सप्रेस

The Vinay Express Newsroom • Quality Broadsheet

Breaking News

एसपी मेडिकल कॉलेज के वरिष्ठ प्रदर्शकों ने की पदोन्नति की मांग

विनय थानवी||अपडेट: 8 जून 2026|1 मिनट पढ़ें
एसपी मेडिकल कॉलेज के वरिष्ठ प्रदर्शकों ने की पदोन्नति की मांग
विनय एक्सप्रेस समाचार, बीकानेर.सरदार पटेल आयुर्विज्ञान महाविद्यालय, बीकानेर के वरिष्ठ प्रदर्शकों ने गुरुवार को प्राचार्य एवं नियंत्रक डॉ. गुंजन सोनी को चिकित्सा शिक्षा विभाग (ग्रुप-1) के सचिव के नाम एक ज्ञापन सौंपा। इस ज्ञापन में वरिष्ठ प्रदर्शकों ने सह आचार्य और सहायक आचार्य के पदों पर पदोन्नति की मांग की। प्रतिनिधि मंडल में डॉ. अरुण कुमार शर्मा, डॉ. शैली छाबड़ा, डॉ. अनुराधा, डॉ. शायना रहेजा और डॉ. संगीता गहलोत शामिल थे। वरिष्ठ प्रदर्शकों ने तर्क दिया कि जब राज्य सरकार एनएमसी के मापदंडों के अनुसार 220 बेड वाले अस्पतालों में कार्यरत पीजी अनुभव वाले चिकित्सा अधिकारियों को सह आचार्य और सहायक आचार्य बनाने के लिए प्रयासरत है, तो मेडिकल कॉलेजों में वर्षों से कार्यरत और इन पदों की योग्यता रखने वाले वरिष्ठ प्रदर्शकों को पदोन्नति क्यों नहीं दी जा सकती। उन्होंने कहा कि इससे मेडिकल कॉलेजों में रिक्त पदों को भरा जा सकता है और फैकल्टी की कमी को भी पूरा किया जा सकता है। प्राचार्य डॉ. गुंजन सोनी ने प्रतिनिधि मंडल को आश्वासन दिया कि उनकी जायज मांग को उच्च अधिकारियों के संज्ञान में लाया जाएगा।

शेयर करें: