गोपाल राम बिरडा ने संभाला वेटरनरी विश्वविद्यालय के कुलसचिव का अतिरिक्त प्रभार

गोपालराम बिरड़ा-राजस्थान प्रशासनिक सेवा के वरिष्ठ अधिकारी

विनय एक्सप्रेस समाचार, बीकानेर. वरिष्ठ आरएएस अधिकारी गोपाल राम बिरडा ने शुक्रवार को राजस्थान पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान विश्वविद्यालय (वेटरनरी विश्वविद्यालय), बीकानेर के कुलसचिव पद का अतिरिक्त प्रभार ग्रहण किया। यह प्रभार राजस्थान सरकार के आदेश की अनुपालना में बिरडा को सौंपा गया है।

वर्तमान में गोपाल राम बिरडा अतिरिक्त निदेशक, प्रारंभिक शिक्षा, बीकानेर के रूप में भी अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन कर रहे हैं।