विनय एक्सप्रेस

The Vinay Express Newsroom • Quality Broadsheet

News

69वीं जिला स्तरीय सॉफ्टबॉल प्रतियोगिता: फोर्ट स्कूल ने जीता खिताब

विनय थानवी||अपडेट: 8 जून 2026|1 मिनट पढ़ें
69वीं जिला स्तरीय सॉफ्टबॉल प्रतियोगिता: फोर्ट स्कूल ने जीता खिताब
विनय एक्सप्रेस समाचार, बीकानेर/ सेरूणा. राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, सेरूणा में आयोजित 69वीं जिला स्तरीय सॉफ्टबॉल प्रतियोगिता में फोर्ट स्कूल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विजेता का खिताब अपने नाम किया। 17 वर्ष आयु वर्ग की इस प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन दिखाया। फाइनल मुकाबले में फोर्ट स्कूल ने आर्यन पब्लिक स्कूल, खजोड़ा को हराकर प्रथम स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता के दौरान फोर्ट स्कूल के खिलाड़ी अरुण स्वामी ने एकमात्र होमरन लगाकर दर्शकों का ध्यान खींचा, जबकि नरेंद्र सिंह ने अपनी शानदार पिचिंग से सभी को प्रभावित किया। विजेता टीम को बधाई देते हुए स्कूल के प्रधानाचार्य ने खिलाड़ियों की सराहना की और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।    

शेयर करें: