मंजूलता श्रीमाली ने शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मे किया ऐसी भेंट

विनय एक्सप्रेस समाचार, बीकानेर: शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नंबर 3 में कार्यरत महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता  मंजू लता श्रीमाली ने मरीजों और बच्चों की सुविधा के लिए टीकाकरण कक्ष में एक एयर कंडीशनर भेंट किया। इस नेक कार्य के लिए संस्था प्रधान श्री योगेश साध और श्रीमती सुचित्रा जनागल ने उनकी प्रशंसा की और आभार व्यक्त किया। चिकित्सालय परिवार ने उनका स्वागत करते हुए इस पहल को मरीजों की सुविधा के लिए प्रेरणादायक बताया। श्रीमती श्रीमाली के इस योगदान से स्वास्थ्य केंद्र में आने वाले बच्चों और मरीजों को गर्मी से राहत मिलेगी, जिससे टीकाकरण प्रक्रिया और सुगम होगी।