विजयदशमी पर्व पर ब्रह्माकुमारीज द्वारा लक्ष्मी नारायण व नशा छोड़ो जीवन जोड़ो विषय पर आधारित झांकी को मिली सराहना

 शहर में कई किलोमीटर लम्बी भव्य शोभा यात्रा

विनय एक्सप्रेस समाचार, बीकानेर.बीकानेर जिला प्रशासन तथा श्री राम लक्ष्मण दशहरा कमेटी की ओर से पॉलिटेक्निक कॉलेज मैदान में 22 वां दशहरा उत्सव नायाब आतिशबाजी, सचेतन झांकियों, गगन भेदी धमाको के साथ दैत्यराज, रावण, कुंभकरण व मेघनाद तथा लंका के दहन के साथ मनाया गया।

इस अवसर पर ब्रह्माकुमारी विद्यालय को झांकी की जिम्मेवारी दी गयी।जो की नशा छोड़ो जीवन जोड़ो विषय पर आधारित थी जो की आकर्षण का केन्द्र रही ।इस दौरान हजारो की तादाद में उपस्थित दर्शकों ने मनमोहक झांकियों का लाभ लिया और बुराई के प्रतीक रावण आदि के पुतलों के दहन करते हुए “एक भारत श्रेष्ठ भारत’’ बनाने का संकल्प किया।