विनय एक्सप्रेस

The Vinay Express Newsroom • Quality Broadsheet

News

पुष्करणा भवन में होगा पुष्करणा लोकसेवक समागम, महिला कार्मिकों ने किया जनसंपर्क, घर-घर बांटे पीले चावल

विनय थानवी||अपडेट: 8 जून 2026|2 मिनट पढ़ें
पुष्करणा भवन में होगा पुष्करणा लोकसेवक समागम, महिला कार्मिकों ने किया जनसंपर्क, घर-घर बांटे पीले चावल
विनय एक्सप्रेस समाचार, बीकानेर। पुष्करणा लोकसेवक समागम के स्थान में बदलाव किया गया है। अब यह समागम 11 अक्टूबर को सायं 5.15 बजे से पुष्करणा भवन में आयोजित होगा। कार्यक्रम संयोजक सुभाष जोशी ने बताया कि समागम में बढ़ती हुई पंजीयन संख्या को देखते हुए स्थान में बदलाव किया गया है। इसके साथ ही कार्यक्रम की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। आयोजन मंडल का जनसंपर्क अभियान रविवार को भी जारी रहा। आयोजन मंडल की महिला सदस्यों ने घर घर पहुंचकर कार्मिकों को पीले चावल बांटे और समागम के लिए आमंत्रित किया। महिलाओं ने डॉ. रेणुका व्यास, विमलेश व्यास, चंद्रकला आचार्य, विजय लक्ष्मी रंगा और कुसुम आचार्य ने आचार्यों के चौक तथा आसपास के क्षेत्र में संपर्क किया। चंद्रकला आचार्य ने बताया कि पहली बार आयोजित हो रहे समागम के दौरान विभिन्न विषयों पर मंथन होगा। वहीं सुभाष जोशी, दिनेश चूरा, दीपक हर्ष, रवि आचार्य, गिरीश आचार्य, हनुमान आचार्य, आनंद पुरोहित, लक्ष्मण आचार्य सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे। संयोजक जोशी ने बताया कि पिछले चार दिनों से चल रहे संपर्क अभियान को मंगलवार तक बढ़ाया गया है। उन्होंने बताया कि समागम में नागौर, जोधपुर, जयपुर, फलोदी और नई दिल्ली में पदस्थापित कार्मिक भी भागीदारी निभाएंगे। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में पुष्करणा ब्राह्मण समाज के सेवारत, सेवानिवृत्त और संविदा निविदा कार्मिक भागीदारी निभाएंगे।

शेयर करें: