विनय एक्सप्रेस

The Vinay Express Newsroom • Quality Broadsheet

News

बीकानेर के राष्ट्रीय पदक विजेता ऋषभ जोशी बने बेस्ट प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट, श्रीगंगानगर की नंदनी नेगी महिला वर्ग में रही सर्वश्रेष्ठ — महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय का इंटर कॉलेज वुशू चैंपियनशिप सम्पन्न

विनय थानवी||अपडेट: 8 जून 2026|2 मिनट पढ़ें
बीकानेर के राष्ट्रीय पदक विजेता ऋषभ जोशी बने बेस्ट प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट, श्रीगंगानगर की नंदनी नेगी महिला वर्ग में रही सर्वश्रेष्ठ — महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय का इंटर कॉलेज वुशू चैंपियनशिप सम्पन्न
विनय एक्सप्रेस समाचार, बीकानेर.नेहरू शारदा पीठ कॉलेज के स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में बुधवार को महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय की पहली इंटर कॉलेज वुशू चैंपियनशिप का सफल आयोजन हुआ। प्रतियोगिता में विश्वविद्यालय से संबद्ध 45 कॉलेजों के कुल 236 खिलाड़ियों ने भाग लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समाजसेवी राजेश चुरा एवं अजय कुमार बिस्सा रहे। प्रतियोगिता की अध्यक्षता कॉलेज प्राचार्य डॉ. प्रशांत बिस्सा ने की, जो आयोजन प्रभारी भी थे। विशिष्ट अतिथि डॉ. पुष्पलता शर्मा, तकनीकी निदेशक बीकानेर वुशू एसोसिएशन, ने खिलाड़ियों को खेल भावना और अनुशासन के साथ खेलने का संदेश दिया। प्रतियोगिता में मुख्य निर्णायक (Chief Judge) की भूमिका में श्रीगंगानगर से अंतरराष्ट्रीय वुशू जज श्री मनजीत कुमार उपस्थित रहे, जबकि चीफ ज्यूरी ऑफ अपील की जिम्मेदारी हनुमानगढ़ के श्री शंकर सिंह नरूका ने निभाई। कॉलेज के डिपार्टमेंट ऑफ फिजिकल एजुकेशन से मुकेश जी, गौरीशंकर प्रजापत, अमित जी और नबील खान का विशेष सहयोग रहा। कॉलेज की पूर्व राष्ट्रीय वुशू खिलाड़ी खुशी सेनी को कॉलेज की ओर से बेस्ट प्लेयर में सम्मानित किया गया । यशवंत गहलोत, स्पोर्ट्स डायरेक्टर महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय, ने सभी वुशू खिलाड़ियों को खेल भावना और अनुशासन के साथ अपनी क्षमता का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। बीकानेर के खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए कई वर्गों में स्वर्ण पदक जीते — 🏅 गोल्ड मेडल विजेता: • 65kg – ऋषभ जोशी • 70kg – ऋषिराज सिंह मलिक • 80kg – सुनील सियाग • 85kg – शरद जोशी • 90+kg – प्रथम ठोलिया • 100+kg – हेमंत सियाग • त्रिभुवन गोदारा 🥈 सिल्वर मेडल विजेता: • 45kg – सानिया बिश्नोई • 48kg – राजवीर सिंह भाटी • 52kg – रणवीर सिंह • 100+kg – अर्जुन ठोलिया पुरुष वर्ग में बीकानेर के राष्ट्रीय पदक विजेता खिलाड़ी ऋषभ जोशी को बेस्ट प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट घोषित किया गया, वहीं महिला वर्ग में श्रीगंगानगर की नंदनी नेगी को बेस्ट प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का खिताब मिला। प्रतियोगिता के तकनीकी संचालन एवं खिलाड़ियों के प्रशिक्षण का दायित्व राजस्थान राज्य क्रीड़ा परिषद के वुशू कोच गणेश कुमार हर्ष के निर्देशन में सम्पन्न हुआ। अंत में विजेताओं को मेडल एवं प्रमाणपत्र प्रदान किए गए तथा सभी प्रतिभागियों को भविष्य की प्रतियोगिताओं के लिए शुभकामनाएँ दी गईं।

शेयर करें: