जिले से 11 पुरुष एवं 4 महिला पहलवानों का राज्यस्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता के लिए चयन

विनय एक्सप्रेस समाचार, बीकानेर.जिला कुश्ती संघ (ओ.प.) बीकानेर द्वारा 16 नवंबर 2025 को आयोजित चयन ट्रायल में जिले के सीनियर वर्ग के पुरुष एवं महिला पहलवानों का चयन किया गया। विभिन्न भार वर्गों में आयोजित इस चयन प्रक्रिया में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले पहलवानों को आगामी 21-23 नवंबर को उदयपुर में होने वाली राज्यस्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता के लिए चुना गया।

पुरुष वर्ग में चयनित पहलवान (भार वर्ग अनुसार)

1. दीनदयाल गोदारा – 55 किग्रा

2. आदित्य तावनिया – 60 किग्रा

3. मदन सायच – 63 किग्रा

4. होमंत शर्मा – 82 किग्रा

5. शिवकरण सारस्वत – 87 किग्रा

6. राहुल ओझा – 130 किग्रा

7. जगमाल सिंह – 72 किग्रा

महिला वर्ग में चयनित पहलवान

1. सुमन जाट – 50 किग्रा

2. विनु – 53 किग्रा

3. शालू – 55 किग्रा

4. सपना शर्मा – 57 किग्रा

कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला कुश्ती संघ के अध्यक्ष कमल कल्ला ने की। चयन प्रक्रिया संघ के संरक्षक श्री अरुण कुमार पाण्डे, सचिव जगन सिंह पूनियां तथा कोचिंग पैनल की देखरेख में सम्पन्न हुई।

जिला कुश्ती संघ द्वारा चयनित सभी पहलवानों को सम्मानित किया गया और आगामी राज्यस्तरीय प्रतियोगिताओं में बेहतरीन प्रदर्शन की शुभकामनाएँ दी गईं।

कार्यक्रम की अध्यक्षता अरुण कुमार पांडे जी ने की और विशिष्ट अतिथि के तौर पर सुशील डूडी उपस्थित रहे रहे।