विनय एक्सप्रेस समाचार, बीकानेर/नई दिल्ली.केविनकेयर के भरोसेमंद हेयर-केयर ब्रांड ‘चिक’ ने क्रेम हेयर कलर सेगमेंट में धमाकेदार एंट्री की है। ब्रांड ने अपना नया टेलीविज़न कैंपेन “10 ऑन 10 हेयर कलर” लॉन्च किया है, जिसमें लोकप्रिय टीवी अभिनेत्री श्वेता तिवारी लीड रोल में नजर आ रही हैं।
30 सेकंड की इस मजेदार टीवीसी में दिखाया गया है कि कैसे अचानक आए पार्टी प्लान में श्वेता की दो सहेलियाँ ग्रे बालों की वजह से जाने से कतरा रही हैं। श्वेता उन्हें नया ‘चिक क्विक क्रेम’ इस्तेमाल करने की सलाह देती हैं, जो सिर्फ 10 मिनट में पूरा हेयर कलर दे देता है। खास बात यह कि यह सिंगल-यूज़ सैशे में उपलब्ध है और कीमत मात्र ₹10 है। इसमें आंवला और भृंगराज जैसे प्राकृतिक तत्व शामिल हैं। कुछ ही मिनटों में सहेलियाँ शानदार नए लुक के साथ तैयार हो जाती हैं और आत्मविश्वास से भर उठती हैं।
यह अभियान विशेष रूप से हिंदी बेल्ट – उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और राजस्थान में प्रसारित किया जा रहा है। साथ ही इसे यूट्यूब पर भी देखा जा सकता है।
लिंक: https://youtu.be/kklTxMpimiM
केविनकेयर के पर्सनल केयर बिज़नेस हेड रजत नंदा ने कहा, “आज की तेज़ रफ्तार ज़िंदगी में बाल रंगना न तो समय लेने वाला होना चाहिए और न ही महंगा। चिक क्विक क्रेम बिल्कुल वैसा ही प्रोडक्ट है – तेज़, आसान और जेब के अनुकूल। श्वेता तिवारी को हमने चुना क्योंकि हिंदी भाषी क्षेत्रों में उनकी लोकप्रियता और भरोसेमंद छवि बेमिसाल है।”
चिक ब्रांड लंबे समय से किफायती कीमत पर गुणवत्ता वाले हेयर-केयर प्रोडक्ट्स उपलब्ध कराता रहा है। ‘चिक क्विक क्रेम’ के साथ अब ग्राहकों को सिर्फ 10 रुपए और 10 मिनट में परफेक्ट हेयर कलर मिल सकेगा।
बाजार में आते ही इस नए प्रोडक्ट को युवाओं से लेकर मिडिल-एज ग्राहकों तक काफी पसंद किया जा रहा है।













