विनय एक्सप्रेस समाचार, बीकानेर.राजस्थान मेडिकल कॉलेज लेबोरेट्री टेक्नीशियन कर्मचारी संघ (चिकित्सा शिक्षा) के प्रदेश अध्यक्ष श्री बजरंग कुमार सोनी ने 27 नवंबर 2025 को होने वाले चुनाव की घोषणा कर दी है। सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज, बीकानेर में होने वाले इस महत्वपूर्ण चुनाव को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
चुनाव कमेटी के संयोजक अरविंद सिंह शेखावत और कमलेश कुमार व्यास ने बताया कि चुनाव प्रक्रिया संचालन हेतु प्रधानाचार्य द्वारा कमेटी का गठन किया गया है। चुनाव को सुचारू रूप से सम्पन्न करवाने के लिए डॉ. विनोद कुमार छींपा (विभागाध्यक्ष, फार्माकोलॉजी) को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है, जबकि प्रशासन अधिकारी संजय गहलोत और लेखाधिकारी सुनील दिवाकर मतदान अधिकारी होंगे।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार—
नामांकन दाखिल: 27 नवंबर सुबह 10:00 से 11:00 बजे तक
फॉर्म जांच: 11:00 से 11:30 बजे तक
नाम वापस लेना: 11:30 से 12:15 बजे तक
मतदान: दोपहर 1:00 बजे से शाम 4:15 बजे तक
सभी प्रक्रियाएँ एक ही दिन लोकतांत्रिक तरीके से सम्पन्न होंगी तथा चुनाव परिणाम भी उसी दिन घोषित किया जाएगा.
प्रदेश अध्यक्ष बजरंग कुमार सोनी ने समस्त लैब टेक्नीशियन साथियों से शत-प्रतिशत मतदान कर लोकतांत्रिक प्रक्रिया को सफल बनाने की अपील की है।













