राजस्थान में डिजिटल क्रॉप सर्वे ने रचा इतिहास, खरीफ 2082 में 66% खसरे कवर, किसान स्वयं गिरदावरी 11 गुना बढ़ी

विनय एक्सप्रेस समाचार, अजमेर. राजस्थान सरकार के महत्वाकांक्षी डिजिटल क्रॉप सर्वे (DCS) में खरीफ 2082 सीजन में ऐतिहासिक सफलता मिली है। राजस्व मंडल राजस्थान के सहायक निदेशक पवन कुमार शर्मा ने बताया कि रबी 2081 में जहाँ 1.16 करोड़ (51%) खसरे पर DCS गिरदावरी हुई थी, वहीं खरीफ 2082 में यह आँकड़ा बढ़कर 1.43 करोड़ (66%) खसरे तक पहुँच गया। सबसे बड़ी उपलब्धि यह रही कि किसानों द्वारा स्वयं की गई गिरदावरी पिछले सीजन के 1.38 लाख खसरे से गुना बढ़कर 15 लाख खसरे तक पहुँच गई।