विनय एक्सप्रेस समाचार, बीकानेर.69 वीं राष्ट्रीय विधालयी खेल कूद हॉकी 14 वर्ष आयु वर्ग छात्र प्रतियोगिता दिनांक 22 दिसम्बर से 27 दिसम्बर तक टीकमगढ़, मध्य प्रदेश में आयोजित होनी है। विद्यालय के छात्रावास अधीक्षक विक्रम सिंह चौहान ने बताया कि इस प्रतियोगिता मे सादुल स्पोर्ट्स स्कूल बीकानेर के छात्र जितेन्द्र सिंह का राजस्थान दल में चयन हुआ है। विद्यालय के हॉकी खेल प्रशिक्षक गोविन्द पुरोहित ने बताया कि सीवाना बालोतरा मे आयोजित चयन परिक्षण शिविर में शानदार प्रदर्शन करने के कारण जितेन्द्र को राजस्थान के बेस्ट खिलाड़ियों की सूची में शामिल किया गया था। राष्ट्रीय प्रतियोगिता मे विधालय के खिलाड़ी का चयन होने पर प्रधानाचार्य अजयपाल सिंह शेखावत, खेल कूद स्टॉफ, शैक्षणिक स्टॉफ ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए छात्र एवं हॉकी प्रशिक्षक कैलाश दान एवं गोविन्द पुरोहित को बधाई देते हुए छात्र जितेन्द्र सिंह को शुभकामनाएं प्रेषित की ।
Home Breaking News स्पोर्ट्स स्कूल के छात्र खिलाड़ी जितेन्द्र सिंह का राष्ट्रीय हॉकी प्रतियोगिता में...













