विनय एक्सप्रेस

The Vinay Express Newsroom • Quality Broadsheet

Breaking News

केंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल के 72वें जन्मदिवस पर भाजपा नेताओं ने दी बधाई, दिल्ली निवास पर पहुंचकर शुभकामनाएं दीं

विनय थानवी||अपडेट: 8 जून 2026|2 मिनट पढ़ें
केंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल के 72वें जन्मदिवस पर भाजपा नेताओं ने दी बधाई, दिल्ली निवास पर पहुंचकर शुभकामनाएं दीं
विनय एक्सप्रेस समाचार,नई दिल्ली/बीकानेर. केंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल के जन्मदिवस पर आज भाजपा जिला उपाध्यक्ष एडवोकेट अशोक प्रजापत ने दिल्ली स्थित उनके निवास पर पहुंचकर हार्दिक शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर भाजपा के अन्य नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भी मंत्री जी को बधाई प्रेषित की तथा उनके दीर्घायु जीवन और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। एडवोकेट अशोक प्रजापत ने कहा कि मेघवाल का जीवन संघर्ष, सादगी और कर्तव्यनिष्ठा का अनुपम उदाहरण है। एक साधारण परिवार से उठकर देश के विधि मंत्री के उच्च पद तक पहुंचने का उनका सफर करोड़ों युवाओं और कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणा स्रोत है। उन्होंने आगे कहा, "मेघवाल जी न केवल कुशल राजनीतिज्ञ हैं, बल्कि भारतीय संस्कृति एवं मूल्यों के सच्चे संवाहक भी हैं। संसद में उनके विधायी कार्य और जनता के प्रति संवेदनशीलता उन्हें जनप्रिय नेता बनाती है। 'साइकिल वाले मंत्री' के रूप में उनकी पहचान उनकी विनम्रता और जमीन से जुड़ाव को प्रदर्शित करती है।" इस विशेष अवसर पर क्षेत्रीय कार्यकर्ताओं और प्रशंसकों ने मेघवाल  के बताए मार्ग पर चलने तथा समाज के अंतिम व्यक्ति के उत्थान (अंत्योदय) के संकल्प को दोहराया। बीकानेर सहित पूरे क्षेत्र में समर्थकों द्वारा सेवा कार्य, वृक्षारोपण जैसे कार्यक्रम आयोजित कर जन्मदिवस हर्षोल्लास से मनाया जा रहा है। कार्यक्रम में मंत्री जी की पत्नी श्रीमती पाना देवी, उनके पुत्र, वरिष्ठ भाजपा नेता रवि मेघवाल, पूर्व यूआईटी चेयरमैन महावीर रांका, पूर्व महामंत्री अनिल शुक्ला, संजय रामावत, चंद्र प्रकाश मेघवाल, एडवोकेट मुकेश गोदारा, राजेंद्र शर्मा सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

शेयर करें: