विनय एक्सप्रेस

The Vinay Express Newsroom • Quality Broadsheet

Breaking News

बीकानेर के हर्षवर्धन कस्वां बास्केटबॉल प्रतियोगिता मे राजस्थान टीम का करेंगे प्रतिनिधित्व

विनय थानवी||अपडेट: 8 जून 2026|1 मिनट पढ़ें
बीकानेर के हर्षवर्धन कस्वां बास्केटबॉल प्रतियोगिता मे राजस्थान टीम का करेंगे प्रतिनिधित्व
विनय एक्सप्रेस समाचार, बीकानेर. बीकानेर बॉयज स्कूल बीकानेर के कक्षा 7 के विद्यार्थी हर्षवर्धन कस्वां का 69 वीं स्कूली राष्ट्रीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता 14 वर्ष आयुवर्ग के लिए राजस्थान टीम मे चयन हुआ है चयनित खिलाडी का प्रशिक्षण शिविर करेड़ा भीलवाड़ा मे चल रहा है शिविर उपरांत राजस्थान बॉयज टीम 69 वीं स्कूली राष्ट्रीय प्रतियोगिता मे भाग लेने के लिए जबलपुर मध्यप्रदेश जायेगी, राष्ट्रीय प्रतियोगिता का आयोजन 23 दिसम्बर से 28 दिसम्बर तक होगा। स्कूल प्रिंसिपल फादर संदीप ने हर्षवर्धन को बधाई देते हुए आगामी राष्ट्रीय प्रतियोगिता मे श्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए शुभकामनायें दी।

शेयर करें: