विनय एक्सप्रेस

The Vinay Express Newsroom • Quality Broadsheet

Breaking News

बीकानेर में 25 दिसंबर से शुरू होगा चार दिवसीय महेश ट्रेड फेयर

विनय थानवी||अपडेट: 8 जून 2026|2 मिनट पढ़ें
बीकानेर में 25 दिसंबर से शुरू होगा चार दिवसीय महेश ट्रेड फेयर
विनय एक्सप्रेस समाचार, बीकानेर. माहेश्वरी सभा शहर बीकानेर और बीकानेर जिला माहेश्वरी सभा के संयुक्त तत्वावधान में सामाजिक समरसता, स्वावलंबन तथा सांस्कृतिक परंपराओं को बढ़ावा देने के उद्देश्य से चार दिवसीय विशाल महेश ट्रेड फेयर का आयोजन किया जा रहा है। यह मेला 25 दिसंबर से 28 दिसंबर तक जय नारायण व्यास कॉलोनी स्थित ग्रामीण हाट में होगा। मेले में माहेश्वरी समाज के सदस्यों द्वारा निर्मित हस्तशिल्प, स्वदेशी उत्पाद और घरेलू उद्योगों से जुड़े उत्पादों की प्रदर्शनी एवं विक्रय स्टॉल लगाए जाएंगे। आयोजन का मुख्य उद्देश्य समाज के कौशल और उद्यमिता को मंच प्रदान करना है। महिला सशक्तिकरण पर विशेष जोर देते हुए समाज की महिलाओं को स्टॉल रियायती दरों पर उपलब्ध कराए गए हैं, ताकि वे अपने उत्पादों को प्रदर्शित कर आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ सकें। मेले के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम, पारिवारिक गतिविधियां और सामाजिक सहभागिता से जुड़े विभिन्न आयोजन भी होंगे, जो युवाओं और महिलाओं को प्रोत्साहित करने का अवसर प्रदान करेंगे। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। मेला इंश्योरेंस युक्त है, साथ ही सीसीटीवी कैमरे, फायर ब्रिगेड और मेडिकल इमरजेंसी की व्यवस्था भी रहेगी। माहेश्वरी समाज ने शहरवासियों और आम जन से इस मेले में सक्रिय भागीदारी निभाकर आयोजन को सफल बनाने की अपील की है। यह मेला न केवल व्यापारिक अवसर प्रदान करेगा बल्कि सांस्कृतिक विरासत को भी जीवंत रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

शेयर करें: