विनय एक्सप्रेस

The Vinay Express Newsroom • Quality Broadsheet

Breaking News

हुसंगसर ग्राम में उपभोक्ता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

विनय थानवी||अपडेट: 8 जून 2026|2 मिनट पढ़ें
हुसंगसर ग्राम में उपभोक्ता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
विनय एक्सप्रेस समाचार, बीकानेर. ग्राम पंचायत हुसंगसर, जिला बीकानेर में आज दिनांक 23 दिसंबर को भारतीय मानक ब्यूरो (BIS) एवं जीवन धारा संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में एक उपभोक्ता जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आम नागरिकों को उपभोक्ता अधिकारों, गुणवत्तापूर्ण उत्पादों की पहचान तथा सुरक्षित खरीदारी के प्रति जागरूक करना रहा। कार्यक्रम के दौरान जीवन धारा संस्थान के प्रतिनिधि महावीर उपाध्याय ने उपभोक्ताओं को BIS केयर मोबाइल ऐप की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने ऐप के माध्यम से ISI मार्क वाले उत्पादों की प्रमाणिकता जांचने, नकली और असली उत्पादों में अंतर पहचानने की प्रक्रिया को सरल एवं व्यावहारिक तरीके से समझाया। उपस्थित लोगों ने ऐप का प्रयोग कर जानकारी प्राप्त की और इसे दैनिक जीवन में अपनाने का संकल्प लिया। इस कार्यक्रम में प्रतिनिधि श्री विनोद सोलंकी ने विशेष रूप से संबोधित करते हुए हॉलमार्क ज्वेलरी के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि हॉलमार्क आभूषण न केवल शुद्धता की गारंटी होते हैं, बल्कि उपभोक्ता हितों की भी रक्षा करते हैं साथ ही उन्होंने हर प्रकार की खरीदारी पर पक्का बिल लेने, उत्पाद की गुणवत्ता जांचने तथा मानक चिन्हों को देखकर ही वस्तु खरीदने की अपील की।   प्रतिनिधि प्रवीण जी ने कार्यक्रम में यह भी बताया गया कि उपभोक्ता अपने अधिकारों के प्रति सजग रहकर न केवल स्वयं को बल्कि समाज को भी ठगी एवं मिलावट से बचा सकते हैं।   अंत में ग्राम पंचायत प्रतिनिधि श्री ओंकार जोशी ने आमजन से आह्वान किया गया कि वे अपने परिवार एवं गांव के अन्य लोगों को भी उपभोक्ता अधिकारों एवं मानक उत्पादों के प्रति जागरूक करें। कार्यक्रम में ग्रामीण महिलाओं, युवाओं एवं आम नागरिकों की सक्रिय सहभागिता रही, जिससे कार्यक्रम को सार्थक सफलता मिली। इस प्रोग्राम में कुल 40 से ज्यादा प्रतिभागियों ने उपस्थित होकर जानकारी ली और इसको भविष्य में जागरूक रह कर उपयोग में लेने के बारे में चर्चा की।

शेयर करें: